फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर लटकने से छात्र-छात्रा की हुई थी मौत, परिजन बोले बोर्ड परीक्षा का तनाव, अब सच आया सामने

Tue, 18 Feb 2020 09:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
फांसी (सांकेतिक) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी छात्र-छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। दूसरे दिन गांव का माहौल गमगीन रहा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मामले में सभी बिंदुओं पर जांच करने की बात कही है। हालांकि दोनों परिवारों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। 
विज्ञापन


रसूलाबाद के एक गांव में इंटरमीडिएट के छात्र ने सोमवार सुबह घर के अंदर मफलर से फंदा बनाकर फांसी लगा कर जान दे दी थी। छात्र का शव फांसी पर लटक देख परिजनों में कोहराम मच गया था। छात्र औरैया के एक इंटर कालेज में पढ़ता था। परिजन बोर्ड परीक्षा के तनाव में आकर जान देने की बात कह रहे थे।

इसके बाद चार बजे पड़ोस में रहने वाली 11वीं की छात्रा ने भी घर के अंदर टुपट्टे से फंदा बनाकर छत के कुंडे से फांसी लगाकर जान दे दी थी। किशोरी भी औरैया के उसी कालेज की छात्रा थी। दूसरे दिन गांव में माहौल गमगीन रहा। दोनों घरों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल रहा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगाने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


हालांकि गांव में दोनों के प्रेम प्रसंग को लेकर चर्चा रही थी। इधर, पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पुलिस जांच की बात कह रही है। थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें