फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा राज में किसानी-खेती का सत्यानाश हुआ: शिवपाल

Tue, 18 Feb 2020 07:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
शिवपाल यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा राज में किसानी-खेती का सत्यानाश हुआ है। शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को एक निजी कार्यक्रम के दौरान किसानों खासकर आलू उत्पादकों की हालत पर चिंता जताई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार के उपेक्षापूर्ण व्यवहार से इनकी हालत साल दर साल खराब हो रही है। किसानों का आलू फसल पर मिट्टी मोल बिकता है। इस वजह से इटावा, सिरसागंज, फर्रुखाबाद जैसे प्रचुर आलू उत्पाद के क्षेत्रों में रकबा अब निरंतर घट रहा है।

यह सरकार पूंजीपतियों और उद्योगपतियों के हाथों का खिलौना बन गई है। हम समाजवादी  किसानों के हितचिंतक रहे हैं । लोहिया जी ने कहा था कि किसानों को जब तक लाभकारी मूल्य नहीं मिलेगा, देश आर्थिक रूप से प्रगति नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें