फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghatampur: घरेलू कलह से त्रस्त होकर दो युवकों ने की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 06 May 2023 05:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर

सार

यूपी के घाटमपुर में गृह कलह से परेशान होकर दो युवकों की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
संदीप व राजेश पासवान की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घाटमपुर जिले में शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र के महमदपुर व फरीदपुर गांव में दो युवकों ने गृह कलह से परेशान अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाली क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी राजेश पासवान (35) पुत्र राजेलाल ट्रक चालक था।

विज्ञापन


शुक्रवार देर शाम ड्यूटी से लौटने के बाद उसकी परिवारीजनों से घरेलू विवाद हो गया था। जिससे परेशान होकर वह अपने घर के पीछे पेड़ पर फंदे से झूल गया। जानकारी होते ही परिजन उसे फंदे से उतारकर कानपुर देहात के नबीपुर कस्बा स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी सांसें थम गईं। शनिवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

उधर, फरीदपुर गांव निवासी सैलून दुकान संचालक 27 वर्षीय संदीप ने कमरे के अंदर छत के पंखे पर रस्सी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार देर रात संदीप घर लौटा तो पत्नी सरोज से कहासुनी हो गई। जिससे नाराज होकर संदीप ने कमरे के अंदर जाकर फांसी लगा ली। सुबह काफी देर तक संदीप कमरे से बाहर नहीं आया, तो पत्नी ने अंदर जाकर देखा।
विज्ञापन


कमरे में संदीप का शव झूलता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इंस्पेक्टर घाटमपुर अशोक कुमार दुबे ने बताया कि दोनों आत्महत्या के मामलों में परिजनों के मुताबिक घरेलू कारणों से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें