फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराहनीय कार्य: कार में बेहोश हुए एलिम्को के मैनेजर, दरोगा ने अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान

Thu, 02 Dec 2021 11:13 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर पुलिस का संवेदनशील चेहरा सामने आया। सतर्कता बरतते हुए दरोगा सत्यपाल सिंह ने एलिम्को के जूनियर मैनेजर अमित सिंह की जान बचाई।
विज्ञापन
दरोगा सत्यपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के फजलगंज में बुधवार को पुलिस का संवेदनशील चेहरा सामने आया। कार में बेहोश पड़े एलिम्को के जूनियर मैनेजर अमित सिंह को अपनी गाड़ी से दरोगा ने कार्डियोलॉजी पहुंचाया। डॉक्टरों ने इलाज किया तो कुछ देर बाद उनको होश आया।

विज्ञापन


डॉक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है। हालांकि यह भी कहा कि अगर अस्पताल पहुंचने में देरी होती तो जान जोखिम में पड़ सकती थी। बर्रा दो निवासी अमित सिंह बुधवार दोपहर विजय नगर की तरफ आए थे।

जब वह चौराहे से दादा नगर की तरफ जा रहे थे तो कुछ दूरी पर जाकर उन्होंने सड़क किनारे कार खड़ी कर दी। कुछ देर बाद लोगों ने देखा कि कार के भीतर एक शख्स बेसुध पड़ा हुआ है। वहां मौजूद एक मीडियाकर्मी ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर फजलगंज थाने के दरोगा सत्यपाल सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। कार लॉक होने पर पुलिस ने एक कारीगर से शीशा निकलवाकर गेट खोला और अमित  को जीप से तत्काल कॉर्डियोलॉजी पहुंचाया। जिससे सही समय पर इलाज मिला और उनकी जान बच सकी। डॉक्टरों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही अमित की बाईपास सर्जरी हुई है। हृदय संबंधी बीमारी की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें