फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेसवे: मेरठ से प्रयागराज के बीच गुजरने वाले एक्सप्रेसवे में हरदोई भी शामिल

Thu, 10 Dec 2020 11:02 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा आंनद मिश्रा/ विवेक सिंह, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
गंगा एक्सप्रेसवे का प्रस्तावित रुट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ से प्रयागराज के बीच बनने वाला गंगा एक्सप्रेस वे हरदोई से होकर गुजरेगा। एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए प्रक्रिया तेज हो गई है। यूपीडा ने जनपद की तीन तहसीलों के 86 गांवों की 1201.74 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। शासन से इसका गजट होते ही अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


15 जनवरी तक अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश भी हैं। गंगा एक्सप्रेसवे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसके निर्माण के लिए यूपीडा ने जिले में मैपिंग और सर्वे का कार्य पूरा कर लिया है। राजस्व महकमे से जुड़े सूत्रों के मुताबिक जिले की तीन तहसीलों शाहाबाद, बिलग्राम और सवायजपुर के किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा।

तीन दिसंबर को जिला स्तर से सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर यूपीडा के माध्यम से शासन को भेजी गई हैं। अधिग्रहण के लिए चिह्नित हुई भूमि के गाटा संख्या, किसानों की संख्या और नाम की सूची तैयार करने का कार्य बुधवार से शुरू हो गया है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन

इन तहसीलों के गांव शामिल
शाहाबाद तहसील के छह, सवायजपुर तहसील के 42 और बिलग्राम तहसील के 38 गांवों की कुल 1201.74 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत की जाएगी।

पहले 193 गांवों से भूमि अधिग्रहण का था प्रस्ताव
गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण की घोषणा होने के फौरन बाद भी यूपीडा ने एक निजी क्षेत्र की कंपनी से सर्वे कराया था। तब जनपद की चार तहसीलों के 193 गांवों की भूमि अधिग्रहीत करने का प्रस्ताव था। बाद में शासन स्तर पर गंगा एक्सप्रेसवे को लेकर हुए सर्वे व राजस्व विभाग के सर्वे में संशोधन हो गया। पूर्व के सर्वे में शाहाबाद के 43, सवायजपुर के 51, हरदोई सदर के 64 और बिलग्राम के 45 गांवों की भूमि अधिग्रहीत किए जाने का प्रस्ताव था। 

एडीएम संजय कुमार सिंह ने बताया कि यूपीडा को प्रस्ताव दे दिया गया है। शासन से अनुमोदन होने के बाद जिला स्तर पर कार्रवाई होगी। भू-अधिग्रहण की प्रक्रिया लखनऊ के एडीएम (भू-अधिग्रहण) के निर्देशन में पूरी कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें