फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामा के घर आई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म: एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया, दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 15 Jul 2021 11:40 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

पुलिस के मुताबिक ललऊखेड़ा चौकी क्षेत्र में मामा के घर आई 15 वर्षीय किशोरी मंगलवार की देर शाम घर के बाहर लघुशंका के लिए गई थी, जिसको गांव के दिलीप व जीतू ने दबोच लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव में मामा के घर आई 15 वर्षीय किशोरी से गांव के दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके शोर मचाने पर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। किशोरी के पिता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक ललऊखेड़ा चौकी क्षेत्र में मामा के घर आई 15 वर्षीय किशोरी मंगलवार की देर शाम घर के बाहर लघुशंका के लिए गई थी, जिसको गांव के दिलीप व जीतू ने दबोच लिया। विरोध करने व शोर मचाने पर मुंह में कपड़ा ठूंसकर दोनों ने दुष्कर्म किया।

ग्रामीणों ने एक आरोपी जीतू को पकड़ लिया। 112 नंबर पर कॉल से पुलिस आरोपी जीतू को कोतवाली पहुंचाया। किशोरी के पिता ने आरोपी जीतू व दिलीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज होने से पहले पुलिस दोनों पक्षों में समझौता होने का इंतजार करती रही। सीओ सिटी कृपाशंकर ने घटना की जांच शुरू की है। उन्होंने बताया कि किशोरी की मेडिकल रिपोर्ट व कलमबंद बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें