फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा की पिस्टल लूटने वालों के बयान दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। भीखदेव गांव में 20 मार्च को पुलिस पर हमला कर दरोगा की पिस्टल लूटने वाले आरोपियों ने बुधवार को थाने जाकर बयान दर्ज कराए। घटना के बाद से फरार चल रहे सभी आठ आरोपियों ने उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत ले ली है। पांच आरोपी गिरफ्तार हो गए थे। वह जेल में हैं।
विज्ञापन

भीखदेव गांव की महिला शाह बेगम ने 20 मार्च को ससुराली जनों पर घर से निकाल देने की शिकायत की तो कहिंजरी चौकी इंचार्ज गजेंद्र पाल पुलिस कर्मियों के साथ जांच करने पहुंचे थे। इस दौरान महिला के ससुराली जनों ने पुलिस पर हमला करके चौकी इंचार्ज की पिस्टल व मोबाइल लूट लिया था।
साथ ही उन्हें गंभीर रुप से घायल कर दिया था। इसके बाद रफीक अली उर्फ हक्कल समेत 13 लोगों पर लूट, सरकारी कार्य में बाधा आदि गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद आठ आरोपी फरार चल रहे थे। उच्च न्यायालय प्रयागराज से जमानत लेने के बाद बुधवार को रफीक अली उर्फ हक्कल, उसकी पत्नी रहीसा, बेटी असरुन ने अधिवक्ताओं के साथ थाने जाकर बयान दर्ज कराए।
विज्ञापन

रफीक ने बताया कि बहू से कोई समझौता नहीं हुआ था। वह पुलिस के सहयोग से मकान में जबरन कब्जा करना चाह रही थी। इससे मारपीट हो गई। दरोगा की पिस्टल व मोबाइल 26 मार्च को बेटे अकरम ने थाने पहुंचा दिया या था।
पुलिस ने अकरम के पास अवैध तमंचा बरामद दिखा उसे जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि उच्च न्यायालय से मुख्य आरोपी समेत आठ लोगों को अग्रिम जमानत मिल गई है। आरोपी बयान दर्ज कराकर चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें