फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: नशीली गोलियां खिलाकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, घर के बाहर से तमंचे के बल पर किया था अगवा

Tue, 04 Jan 2022 12:55 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

यूपी के हमीरपुर जिले में किशोरी से दरिंदगी की घटना सामने आई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में कुरारा थानाक्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की किशोरी को नशीली गोलियां खिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। घटना तीन दिन पहले की है। पिता ने दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़ित किशोरी के पिता ने बताया कि वह बाहर रहकर मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन


पत्नी व पुत्री गांव में रहती हैं। बीते 31 दिसंबर की शाम पुत्री बाहर चबूतरे पर बने शौचालय में गई थी। पड़ोसी पुच्ची कोरी व अखिलेश अहिरवार वहां आए और पुत्री को तमंचा लगाकर अगवा कर ले गए। रात भर उसे नशीली गोलियां खिलाकर दोनों ने दुष्कर्म किया।

सुबह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर पुत्री घर पहुंची। उसने मां को आपबीती बताई। घटना की जानकारी मिलते ही वह गांव आया और तहरीर दी। थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें