12 ट्रांसपोर्टर और उनके गुर्गे मिलकर चला रहे पूल
सूत्रों के अनुसार विभाग के अफसरों की डायरी में दर्ज नामों से पता चला है कि दिल्ली से पूरे पूर्वोत्तर राज्य में सभी बड़े ब्रांडेड पान मसाला की सप्लाई एक ट्रांसपोर्टर करता है। प्रतिदिन 15 ट्रक शहर आते-जाते हैं। एक और ट्रांसपोर्टर है जो ब्रांडेड पान मसाला और सुपाड़ी का माल इधर से उधर करता है। इसी तरह इनका एक गुर्गा जिस पर सोमवार को एफआईआर दर्ज कराई गई है, वह भी माल को पास कराने का ठेका लेता है। शहर के कुल 12 ट्रांसपोर्टर हैं, जिनके आगे पूरा सिस्टम नतमस्तक है।
सचल दल इकाइयों की कार्य प्रणाली पर निगाह रखने के लिए बॉडीवॉल कैमरों की व्यवस्था जल्द लागू की जाएगी। इससे उनके फिजिकल मूवमेंट और उनकी ओर से की जाने वाली कार्रवाई की मॉनीटरिंग की जाएगी। शासन के निर्देश पर पान-मसाला, सुपाड़ी कारोबारियों के खिलाफ विशेष निगरानी की जा रही है। - पीके सिंह, एडिशनल कमिश्नर ग्रेड वन, वाणिज्यकर