भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का मिशन 2022 में चुनाव लड़ना लगभग तय माना जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की किसी भी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। पार्टी ने इसके लिए सर्वे भी शुरू कर दिया है।
कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में प्रदेश अध्यक्ष के नजरिए से सबसे महत्वपूर्ण सीट कालपी विधानसभा सीट मानी जा रही है। इसके बाद जनपद की दूसरी सीट माधौगढ़, कानपुर देहात की भोगनीपुर और झांसी भी इस सूची में शामिल है।
कारण साफ है कि स्वतंत्र देव 2012 में कालपी सीट से चुनाव लड़ भी चुके हैं। भले ही परिणाम उनके पक्ष में न रहा हो। पर यहां के मतदाताओं की नब्ज उन्हें अच्छी तरह से पता है। प्रदेश अध्यक्ष का क्षेत्र से काफी जुड़ाव भी रहा है। ऐसे में उनका यहां से दोबारा चुनाव लड़ना किसी को चौंकाने वाला नहीं होगा।