फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में बरसात के चलते रणजी मैच के पहले दिन खेल रद्द, यूपी और तमिलनाडु के बीच था चौथा मुकाबला

Fri, 03 Jan 2020 02:15 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ग्रीनपार्क स्टेडियम कानपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के ग्रीनपार्क में शुक्रवार को यूपी व तमिलनाडु टीम के बीच रणजी ट्रॉफी के पहले दिन का खेल बारिश के चलते रद्द हो गया। गुरुवार रात हुई बारिश के बाद मैच रेफरी व पिच क्यूरेटर ने मैच कराने का बहुत प्रयास किया। सुबह रोलर चलवा कर मैदान का पानी भी सुखवाया गया, लेकिन पिच की दशा मैच लायक नहीं हो सकी।  
विज्ञापन


बारिश शुरू होते ही पूरे मैदान को ढक दिया गया था, लेकिन इसके बाद भी रिस-रिस कर पानी नीचे जाता रहा। इससे पिच पर काफी नमी आ गई। सुबह पिच क्यूरेटर सुजान मुखर्जी की देखरेख में मैदान खोला गया और पानी सुखाने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद मैच रेफरी अजय वर्मा व पिच क्यूरेटर ने मैदान का निरीक्षण किया और मैच रद्द करने का निर्णय लिया।

यूपी टीम को मिल सकता फायदा
यूपी टीम नौ अंकों के साथ चौथे तथा तमिलनाडु की टीम एक अंक के साथ 16वें नंबर पर है। यदि मौसम के चलते आगे भी मैच नहीं हुआ तो इसमें तमिलनाडु की टीम को ज्यादा नुकसान होगा। क्योंकि दोनों ही टीमों को एक-एक अंक मिलेंगे। लेकिन मैच होने की स्थिति में विजेता टीम को तीन अंक हासिल होंगे। 

मौसम के ऊपर किसी का जोर नहीं चलता। जब भी मैच शुरू होगा, हम अपनी पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेंगे। हमारे पास तीन दिन का समय है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अंकित राजपूत, यूपी टीम के कप्तान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें