फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर गगन शक्ति युद्धाभ्यास शुरू, जगुआर-सुखोई और राफेल जैसे विमान कर रहे टच डाउन

Sat, 06 Apr 2024 02:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर कबीरपुर गांव के सामने साढ़े तीन किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी पर वायु सेना युद्धाभ्यास कर रही है।  सेना के लड़ाकू विमान हवाई पट्टी पर टच डाउन कर रहे हैं।
विज्ञापन
गगन शक्ति युद्धाभ्यास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय वायु सेना का शनिवार को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर गगन शक्ति युद्धाभ्यास शुरू हुआ है। इसमें साढ़े तीन किमी लंबी हवाई पट्टी पर विमान रिहर्सल कर रहे हैं। एक्सप्रेसवे के आसपास विमानों के करतब आसानी से देखे जा सकते हैं। युद्ध या आपातकालीन परिस्थितियों में विमानों की लैंडिंग को लेकर रिहर्सल किया जा रहा है। इस मौके पर कानपुर के चकेरी एयरफोर्स स्टेशन के अफसर भी मौजूद हैं।

विज्ञापन




एक्सप्रेसवे पर कबीरपुर गांव के सामने साढ़े तीन किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी पर वायु सेना युद्धाभ्यास कर रही है। सेना के लड़ाकू विमान हवाई पट्टी पर टच डाउन कर रहे हैं। 'गगन शक्ति' अभ्यास के तहत एयरफोर्स के लड़ाकू विमान जगुवार, सुखोई, मिराज-17, एमआई, कैरियर एयरक्राफ्ट, हरकुएलिस- सी समेत 14 से 15 लड़ाकू विमान एक्सप्रेसवे पर टच डाउन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें