हमीरपुर जिले में अवैध खनन घोटाले के सीबीआई केस में नामजद आरोपी सपा नेता संजय दीक्षित भाजपा में शामिल हो गए हैं। शनिवार को उन्होंने लखनऊ में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण की। जनपद के गहरौली निवासी और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने आज शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।
विज्ञापन
संजय दीक्षित वर्तमान में समाजवादी पार्टी में थे। इसके पूर्व बहुजन समाज पार्टी में रहते जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं। हमीरपुर से विधानसभा का चुनाव भी बसपा प्रत्याशी बतौर लड़ा था। हालांकि, चुनाव जीत नहीं सके थे। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के भाजपा ज्वॉइन करने से उनके समर्थकों में खासा उत्साह है।