फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: डुप्लीकेट नंबर व फास्टैग क्लोगिंग कर धोखाधड़ी कर रहे ठग

Thu, 22 Jan 2026 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। गाजियाबाद के सेक्टर सात वैशाली निवासी बुजुर्ग की कार की डुप्लीकेट नंबर प्लेट व फास्टैग क्लोनिंग कर शातिर धोखाधड़ी करने में जुटे हैं। कई टोल प्लाजा से रुपये कटने पर पीड़ित को घटना की जानकारी हो सकी है। पीड़ित की शिकायत पर अकबरपुर थाना पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गाजियाबाद के सेक्टर सात वैशाली निवासी रवि कुमार कौल ने इंद्रापुरम के एसीपी को शिकायती पत्र दिया। बताया कि शातिरों ने उनकी कार की डुप्लीकेट नंबर प्लेट व फास्टैग क्लोनिंग की है। फास्टैग से 22 अक्तूबर को बाराजोड़ टोल प्लाजा से 180 रुपये, 22 अक्तूबर को अनंतराम टोल प्लाजा से 110 रुपये व 27 नवंबर को एलईपी मेन प्लाजा (यमुना एक्सप्रेसवे फतेहाबाद) पर 665 रुपये का भुगतान किया गया। जबकि उसकी कार 22 सितंबर 2025 से दिल्ली-एनसीआर से बाहर नहीं गई है। इसका रिकार्ड कार कंपनी के एप में उपलब्ध है और वह इन टोल प्लाजा से अंजान भी हैं। जब उन्होंने बैंक ऑफ बड़ौदा फास्टैग सपोर्ट टीम से कार की फोटो मांगी।
फोटोग्राफ्स में दो वाहन एक जैसे दिखते हैं। इसके बाद पता चलता है कि एक नकली नंबर वाली गाड़ी चौथे जनरेशन की कार है जबकि उनकी कार पांचवे जनरेशन की है। फोटो में दिखने वाला युवक भी अंजान है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि कार की नंबर प्लेट व फास्टैग क्लोनिंग होने की जानकारी पर उन्होंने साइबर सेल व स्थानीय पुलिस से शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

उन्हें डर है कि उनके वाहन की जानकारी का दुरुपयोग कर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम या यातायात नियमों का उल्लंघ कर उन्हें झूठा फंसाया जा सकता है। पीड़ित ने तत्काल जांच, टोल प्लाजा सीसीटीवी फुटेज की जांच, फास्टैग को सुरक्षित करने और अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अकबरपुर थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने बताया कि मामले में जीरो प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें