फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर मांगे रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। डीएम डॉ. दिनेश चंद्र की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर किसी शातिर ने मैसेंजर पर फ्रेंड लिस्ट में शामिल लोगों से बीस हजार रुपये की मांग शुरू कर दी। ठगी की कोशिश भांपकर कुछ लोगों ने रुपये मांगने के मैसेज के स्क्रीन शॉट प्रशासनिक अफसरों को भेजे तब डीएम को जानकारी हुई। अकबरपुर कोतवाली में अज्ञात पर धोखाधड़ी व आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

साइबर ठग फेसबुक आईडी हैककर या फिर फर्जी आईडी बनाकर लोगों को शिकार बनाते हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को किसी ने डीएम की फर्जी फेसबुक आईडी बना ली। उसने हूबहू असली आईडी की तरह ही कार्यालय के बाहर पोर्टिको में खड़ी कार व डीएम का कार्यालय में बैठे हुए का फोटो लगा लिया। इसके बाद फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार कर 61 लोगों को जोड़ लिया और कई लोगों से मैसेंजर के जरिए बीस हजार रुपये मांगे। इसकी जानकारी पर जिला प्रशासन की ओर से अधिकारिक फेसबुक आईडी पर फर्जी आईडी मैसेंजर से रुपये मांगने के मैसेज स्क्रीन शॉट टैग किए गए हैं।
इसके बाद इस तरह से रुपये मांगने वालों से सावधान रहने और जिला प्रशासन को इसकी सूचना तत्काल देने के लिए दो मोबाइल नंबर 9454417553 व 9455922739 जारी किए गए। डीएम डॉ दिनेश चंद्र ने बताया कि अधिकारिक आईडी पर मैसेंजर का प्रयोग नहीं किया जाता है। फर्जी आईडी बनाकर रुपये मांगने वाले पर कार्रवाई की जा रही है। अकबरपुर कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने बताया कि कलक्ट्रेट में एनआईसी के ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर तेजस्वी कुमार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। छानबीन कर जल्द ही आरोपी की धरपकड़ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें