यूपी के इटावा जिले में मंगलवार को दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां तीन बच्चियों समेत मां की निर्मम हत्या कर दी गयी। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। जानें पूरा मामला...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
मामले की जांच करती टीम
- फोटो : अमर उजाला
यह घटना इटावा जिले के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत राहतपुरा कॉलोनी की है। यहां तीन बच्चियों को छत से फेंका गया। जिसमें दो बच्चियों ने मौके पर ही दम तोड़ा व तीसरी बच्ची की उपचार के दौरान मौत हो गयी।
विज्ञापन
3 of 4
घटना की जांच में जुटी टीम
- फोटो : अमर उजाला
दिल को झकझोर देने वाली बात ये है कि इस मामले में बच्चियों की मां की भी गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी गयी है। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी अशोक त्रिपाठी, एसपी सिटी विनीत जायसवाल, सीओ एसएन वैभव पांडेय समेत पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस व क्षेत्रीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वाड मामले की जांच में जुट गयी। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना स्थल पर क्षेत्रीय लोगों की भीड़ जुट गयी। इस मामले में पुलिस ने पिता को हिरासत में लिया है।