रेलवे ने दिवाली मनाकर वापसी करने के लिए चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। ज्यादातर ट्रेनें छठ पूजा के मद्देनजर चलाई गई हैं। इन स्पेशल ट्रेनों का किराया भी नियमित चलने वाली ट्रेनों से डेढ़ गुना ज्यादा है। इसके एवज में यात्रियों को सीटें मिल जाएंगी। आम तौर पर यात्री दलालों से महंगा टिकट खरीदते हैं, इस लिए रेलवे ने महंगा टिकट देकर सीटें देने के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन का शेड्यूल जारी किया गया है।
ये है ट्रेनों का शेड्यूल
ट्रेन संख्या 05401 गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनल पूजा स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से पांच, 12 और 19 नवंबर को तीन फेरों के लिए चलाई जाएगी। यह ट्रेन गोरखपुर से शुक्रवार की शाम सात बजे चलकर खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा होते हुए रात 2:40 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी और भरवासुमेरपुर, बांदा, चित्रकूट, जबलपुर, नासिक, कल्याण होते हुए दूसरे दिन सुबह चार बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुंचेगी।
- ट्रेन संख्या 05402 लोकमान्य तिलक टर्मिनल से सात, 14 और 21 नवंबर दिन रविवार को दोपहर 1:15 बजे चलकर निर्धारित रूट से होते हुए दूसरे दिन शनिवार की शाम 4:55 बजे कानपुर सेंट्रल और रात 12.15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
- ट्रेन संख्या 05301 गोरखपुर वलसाड त्योहार स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से पांच और 12 नवंबर को दो फेरों के लिए चलाई जाएगी। यह ट्रेन गोरखपुर से शुक्रवार की सुबह पांच बजे चलकर खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा होते हुए दोपहर 12:15 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी। यहां से कन्नौज, कासगंज, मथुरा, भरतपुर, कोटा, सूरत होते हुए दूसरे दिन दोपहर 12:10 बजे वलसाड पहुंचेगी।