फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू व बुखार से युवक समेत चार की मौत, अब तक 89 लोग तोड़ चुके दम

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में डेंगू व बुखार लगातार कहर बरपा रहा है। डेंगू की चपेट में आकर असालतगंज के युवक की मौत हो गई। वहीं बुखार से तिगाईं में अधेड़ व दयानतपुर निवासी वृद्धा व झींझक निवासी युवक की मौत हो गई। जिले में डेंगू व बुखार से मौतों का आंकड़ा अब 89 पहुंच गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी किसी भी मौत की जानकारी होने से इन्कार करते रहे।
विज्ञापन

रसूलाबाद क्षेत्र के असालतगंज के हनुमान नगर निवासी मंसूरी के पुत्र इमरान (25) को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। आराम न मिलने पर परिजन कानपुर के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां जांच में उसे डेंगू होने की पुष्टि हुई। उपचार के दौरान शनिवार सुबह इमरान की मौत हो गई।
वहीं रूरा क्षेत्र के तिगाईं गांव के किसान भारत सिंह चंदेल (55) को चार दिनों से बुखार आ रहा था। स्थानीय निजी अस्पताल में इलाज से आराम न मिलने पर बुधवार को परिजन कानपुर के निजी अस्पताल ले गए। जहां गुरुवार की रात को किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन

इसी तरह मुंगीसापुर क्षेत्र के राजपुर थाना अंतर्गत ग्राम दयानतपुर की सरोज कुमारी (60) की बुखार के चलते मौत हो गई। उन्हें करीब 15 दिन से बुखार आ रहा था। परिजन कानपुर के अस्पताल में इलाज करा रहे थे। बेटे मनोज ने बताया कि किट से जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी।
उधर झींझक कस्बे के बस्ती मोहल्ला निवासी शिवेंद्र शुक्ल की बुखार से मौत हो गई। शिवेंद्र का कानपुर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। सीएमओ डॉ. एके सिंह ने कहा कि डेंगू व बुखार से चार लोगों की मौत होने की जानकारी नहीं है। स्वास्थ्य टीम को गांव में भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें