फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: चार शातिर चोर गिरफ्तार, बाइक, जेवर व नकदी बरामद

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।  - फोटो : पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
विज्ञापन
इटावा। रानीबाग मोहल्ले से नौ फरवरी को हुई चोरी के मामले में पुलिस ने चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो चोरी की बाइक समेत अन्य सामान्य बरामद किया है।
विज्ञापन


13 फरवरी को मुहम्मद फुरकान निवासी आकाश नगर रानीबाग ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें नौ फरवरी को अपने परिवार के साथ फिरोजाबाद शादी समारोह में गया था। जब वह अगले 10 फरवरी को वापस आया तो घर का ताला टूटा था। अलमारी में रखे आर्टीफीशियल हार एवं अन्य आभूषण, कपड़े व एक बाइक चोरी हो गई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है। गुरुवार रात कोतवाली पुलिस गश्त कर रही थी। सूचना मिली कि आकाश नगर रानीबाग में चोरी करने वाले चोर भोला सैय्यद मजार के पास झाड़ियों में चोरी के सामान का बंटवारा तथा नई चोरी की योजना बना रहे हैं। इस पर कोतवाली पुलिस टीम ने भारत सिंह (47) निवासी शिवाकालोनी रामनगर थाना फ्रेंड्स कालोनी, गौरव (27) निवासी छपरौला थाना बादलपुर गाजियाबाद हाल निवासी शिवा कालोनी रामनगर थाना फ्रेंड्स काॅलोनी, आसिफ उर्फ तोता (26) निवासी गाड़ीपुरा थाना कोतवाली, पिंटू निवासी रामनगर बुआपुर थाना इकदिल (25) को भोला सैय्यद मजार के पास से गिरफ्तार कर लिया है। तलाशी में कब्जे से एक अवैध चाकू, दो चाभी का गुच्छा ( 12 अदद चाभी हैं), 3500 रुपये, दो प्लास, एक लोहे का रोड, हाथ की दो कलई सोने की, एक जोड़ी चांदी की पायल, छह बिछिया चांदी की, एक अंगूठी चांदी की, एक जोड़ी कान के झुमके सोने के, एक गले का हार सोने का, एक मंगल सूत्र सोने का बरामद किया गया।
वहीं, एक चांदी का सिक्का, एक पर्स, तीन एलईडी बल्ब, एक कोट काला कलर, एक थ्री पीस सूट, एक कोट क्रीम कलर, एक ज्वैलरी पर्स ( इसमें तीन आर्टीफीशियल मोती की माला, दो हाथ फूल पीली धातु, एक नाक की नथ आर्टीफीसियल), एक लोहे की हथौड़ी, एक पेंचकस, एक ज्वैलरी पर्स (इसमें दो लेड़ीज अंगूठी आर्टिफिशियल), बच्चे की एक पोछी काला सफेद मोतीदार, दो चोरी की मोटर साइकिल बरामद की गई है। एसपी सिटी अभयनाथ त्रिपाठी, सीओ रामगोपाल शर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कई मुकदमे भी दर्ज हैं।
विज्ञापन




पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि एक मई 2022 को हम लोगों ने थाना सिविल लाइन क्षेत्र के नुमाइश पंडाल से बाइक चोरी की थी। 25 नवंबर 2024 को हम लोगों ने थाना इकदिल क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट ब्लॉक बढ़पुरा के कमरों का ताला तोड़ कर इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर लिया था। एक जनवरी 2025 की रात को थाना इकदिल के उच्च प्राथमिक विद्यालय बिरारी विद्यालय के मेन गेट का ताला तोड़कर सीसीटीवी कैमरे का एलईडी मॉनीटर एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी किए थे। नौ फरवरी 2025 को थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत आकाशनगर रानीबाग के एक घर का ताला तोड़कर चोरी करने की भी बात कबूली है।


एसपी सिटी अभयनाथ त्रिपाठी ने बताया कि चारों आरोपी हिस्ट्रीशीटर हैं। गौरव के खिलाफ इकदिल, चकरनगर, जसवंतनगर, फ्रेंड्स कॉलोनी, सिविल लाइन, भरथना क्षेत्र में लगभग 17 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं पिंटू के खिलाफ 12 मुकदमे दर्ज हैं। भारत सिंह के खिलाफ आठ और आसिफ के खिलाफ छह मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें