फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताजी रूठ गएः कन्नौज में सपा को लगा झटका, साइकिल की सवारी छोड़ अरविंद ने थामा भाजपा का दामन

Wed, 27 Mar 2019 07:53 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय के साथ पूर्व विधायक अरविंद प्रताप सिंह
विज्ञापन
पूर्व विधायक अरविंद प्रताप सिंह ने क्षत्रिय नेताओं और क्षेत्र के प्रधानों के साथ सपा को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। बुधवार को लखनऊ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने भाजपा में शामिल करने की घोषणा की। 
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें और उनके समर्थकों का पार्टी में स्वागत करते हुए माल्यार्पण किया। पिछले कई वर्षों से पूर्व विधायक कुंवर अरविंद प्रताप सिंह सपा में थे। पार्टी में विशेष तवज्जो न दिए जाने से आहत होकर उन्होंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया।

अरविंद प्रताप सिंह वर्ष 1998 में हुए चुनाव में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के खिलाफ कन्नौज लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े थे। उनके साथ विश्व क्षत्रिय परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ब्रजभूषण सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री अरुण प्रताप सिंह, हरदोई जिलाध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह, कन्नौज जिलाध्यक्ष संजय सिंह, हसेरन प्रधान संघ के अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, प्रधान अजय सिंह, प्रधान अश्वनी कुमार सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिकृष्ण यादव, राजेश यादव, हरिओम यादव तथा डीएन डिग्री कॉलेज फतेहगढ़ के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अरुण कटियार सहित काफी संख्या में समर्थक भाजपा में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें