फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बार फिर दिनेश मिश्रा ने थामा भाजपा का दामन, कमल खिलाने के लिए कही ये बात

Wed, 27 Mar 2019 08:13 PM IST
दुष्यंत शर्मा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता लेते पूर्व विधायक दिनेश मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बसपा के पूर्व विधायक दिनेश मिश्रा एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने लोकसभा टिकट के लिए भी दावेदारी की है। इसके पूर्व भी एक बार वह भाजपा की सदस्यता ले चुके थे। 2014 के विधानसभा चुनाव में टिकट मांगा लेकिन टिकट नहीं मिला तो वह रालोद के टिकट पर चुनाव लड़े लेकिन उनको हार का सामना करना पड़ा था। वह वर्तमान भाजपा सांसद भैरो प्रसाद मिश्र के सगे भाई हैं।  
विज्ञापन


चित्रकूट जिले के मानिकपुर ब्लॉक के हनुवा गांव निवासी पूर्व विधायक दिनेश मिश्रा ने बसपा पार्टी से चित्रकूट विधानसभा का चुनाव जीता था। इसके बाद वह रालोद पार्टी में शामिल होकर मऊ मानिकपुर से विधानसभा का चुनाव लड़े थे। इसके पहले मानिकपुर ब्लॉक प्रमुख भी रहे हैं। बुधवार को लखनऊ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। इस मौके पर भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अशोक जाटव व आनंद सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।

इसके बाद अब चित्रकूट बांदा लोकसभा सीट पर भाजपा के टिकट के लिए दावेदारों की संख्या बढ़ गई है। पूर्व विधायक ने बताया कि वह भी टिकट के लिए दावा करेंगे और पहले की तरह डकैतों के खिलाफ अभियान चलाकर पार्टी को जीत दिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें