फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचनार बगिया में फोर्स तैनात, सीजेएम के पेशकार समेत दोनों पक्षों के 12 लोगों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली के कचनार बगिया में गोली चलने के मामले में एक पक्ष के सात लोगों पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। गांव में ऐतिहात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घायल का इलाज कानपुर हैलट में चल रहा है। वहीं दूसरे पक्ष ने पांच लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

खेत में लगे तार खोलने के विवाद में गुरुवार शाम कचनार बगिया में मारपीट होने के साथ गोली चल गई थी। गोली लगने से सुशील कुमार घायल हैं। मामले में सुशील के भाई अनूप कुमार ने गांव के निवासी जिले के सीजेएम के पेशकार इंद्रजीत उर्फ नीतू, पिंटू उर्फ हेमेंद्र, अनुज, आलोक, मान सिंह, रिंकू, रजत के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमला, बलवा आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
लाठी डंडों से पिटाई में अनूप पक्ष के सत्यम, शिशुपाल, गोरेलाल घायल हैं। इनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं दूसरे पक्ष ने गाली गलौज का विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगा गांव के महेंद्र, गोरे, पोखर, गुब्बड़, कंधी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

दो पक्षों में हुए टकराव के चलते गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस दोनों पक्षों पर नजर रखे है। फिलहाल गांव में शांति का माहौल है। कोतवाल विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है। सीओ अरूण कुमार सिंह ने बताया कि गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बेवजह विवाद करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
युवक की हालत गंभीर, पीजीआई रेफर
अकबरपुर के कचनार बगिया में विवाद के दौरान गोली लगने से घायल सुशील को कानपुर हैलट से पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया गया है। सुशील के दोनों पैरों में गोली लगी है। इससे रक्तश्राव बंद नहीं हो रहा है। उसे गुरुवार शाम जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद हैलट भेजा गया था। हैलट में उसे राहत नहीं मिली। सुशील के भाई अनूप ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर उसे हैलट से लखनऊ भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें