फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कानपुर में पहली बार होगी PIT NDPS की कार्रवाई, आरोपी 2010 व 2014 में भी हो चुका है गिरफ्तार, रिपोर्ट भेजी

Sat, 20 Dec 2025 09:37 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: 18 क्विंटल गांजा तस्करी के आरोपी रामसागर यादव पर कानपुर पुलिस पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई करने जा रही है। यह कानपुर कमिश्नरी की पहली और उत्तर प्रदेश की पांचवीं ऐसी बड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
पीआईटी एनडीपीएस एक्ट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर कमिश्नरी पुलिस बीते साल 18 क्विंटल गांजे के साथ गिरफ्तार हुए आजमगढ़ के रामसागर यादव पर एनएसए की तरह पीआईटी एनडीपीएस एक्ट लगाने की तैयारी में है। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने इसकी रिपोर्ट डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह के अनुमोदन के बाद शासन को भेज दी है। यह कमिश्नरी में पहली और प्रदेश भर में पांचवीं कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

सबसे पहली कार्रवाई 2024 में संत कबीरनगर में हुई थी। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि कानपुर समेत आसपास के जिले में गांजे समेत अन्य मादक पदार्थों की तस्करी का खेल चल रहा है। इससे जुड़े गिरोह ओडिशा और अन्य राज्यों से गांजा लाकर चोरी छिपे शहर में सप्लाई करते हैं। कमिश्नरी पुलिस और क्राइम ब्रांच की ओर से कई बार कार्रवाई की जा चुकी है।

40 किलो गांजे के साथ हुआ था गिरफ्तार
जाजमऊ पुलिस ने आजमगढ़ के सिंधारी थाना क्षेत्र के हेंगापुर गांव निवासी रामसागर यादव और उसके साथियों को 2024 में 18 क्विंटल गांजे के साथ गिरफ्तार किया था, जिसकी अनुमानित कीमत दो करोड़ रुपये थी। आजमगढ़ में 2010 में 274 किलो और 2014 में 40 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार हुआ था।
विज्ञापन

क्या है पीईटी एनडीपीएस
प्रिवेंशन ऑफ इलिसिट ट्रैफिक इन नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉफिक सबस्टेंसेस (पीआईटी एनडीपीएस) में आरोपी को शासन से हरी झंडी मिलने तक साल भर के लिए जेल में रहना पड़ता है। उसको बेल भी नहीं मिलती है। शासन में प्रमुख सचिव गृह इसका अनुमोदन करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें