फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल फीवरः फीफा पराठा खाइए, हर गोल पर मुफ्त ड्रिंक पाइए

Fri, 15 Jun 2018 08:27 PM IST
ऐश्वर्या द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
फीफा फीवर
विज्ञापन
रूस में फुटबॉल के महाकुंभ (वर्ल्ड कप) का आगाज गुरुवार से हो गया। इसी के साथ ही शहरियों पर भी फुटबॉल फीवर चढ़ गया। ऐसे में होटल और रेस्टोरेंट भी भला कहा पीछे रहने वाले। ग्राहकों को लुभाने के लिए कहीं फीफा पराठा परोसा जा रहा है तो कहीं हर गोल पर मुफ्त ड्रिंक दी जा रही है। यहीं नहीं कानपुर में ग्राहकों को मैच देखने के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं।  
विज्ञापन


हर गोल पर एक मुफ्त ड्रिंक
लैंडमार्क, वाटरसाइड, 1857 और स्टेटस के धुआं रेस्टोरेंट में बड़ी स्क्रीन पर लाइव मैच दिखाया जा रहा है। इस बारे में होटल लैंडमार्क के मालिक विकास बताते है कि ग्राहकों के लिए स्पेशल ऑफर रखे गए हैं। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को हर एक गोल पर मुफ्त में एक ड्रिंक दी गई। वहीं स्वरूप नगर स्थित फीस्ट इंडिया कंपनी रेस्टोरेंट के मैनेजर रमन के मुताबिक फुटबॉल वर्ल्डकप के मद्देनजर ग्राहकों के लिए स्पेशल ड्रिंक्स ऑफर की जा रही है। दो ड्रिंक के साथ एक ड्रिंक मुफ्त में दी जा रही है। 

मेन्यू में जुड़ा फीफा पराठा 
फुटबॉल विश्वकप के मद्देनजर स्वरूप नगर स्थित बैरक रेस्टोरेंट में खास इंतजाम किए गए हैं। यहां पर ढेरों फुटबॉल रखीं गईं हैं। साथ ही मेन्यू में स्पेशल पराठा को जोड़ा गया है। इसका नाम रखा गया है ‘फीफा पराठा’। बैरक के मालिक हार्दिक अग्रवाल का कहना है कि फुटबॉल का गेम ज्यादातर शहरियों को पसंद है। फुटबॉल वर्ल्डकप का सभी को इंतजार रहता है। इसलिए इस बार खास इंतजाम किए हैं। 
विज्ञापन


मैच देखने के साथ दोस्तों संग मस्ती
सबके साथ मैच देखने में जो मजा है वो अकेले कहां। इसी सोच के साथ अदिति शुक्ला ने अपने रेस्टोरेंट में स्पेशल इंतजाम किया है। स्वरूप नगर में ही गैस्ट्रो लीवर के पास ट्री हाउस कैफे में मैच देखने का इंतजाम किया गया है। शाम को मैच के दौरान लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। मैच देखने आए सिद्धांत शुक्ला ने बताया कि दोस्तों के साथ मैच देखने का मजा ही और है। लजीज व्यंजन के साथ फुटबॉल मैच देखने का मजा ही कुछ और है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें