फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी का पानी बढ़ने से 15 गांव में बाढ़ जैसे हालात

विज्ञापन
कुड़रा गांव में जलमग्न खेत। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रसूलाबाद। ककवन में नहर के पचद्वारा में बंधा लगाकर पांडु नदी में पानी छोड़ा जा रहा है। इससे नदी के आसपास स्थित करीब 15 से अधिक गांवों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। गांवों के रास्तों में पानी भर गया है। हजारों बीघा फसल नष्ट हो गई है। ग्रामीणों ने नहर में मछली का अवैध शिकार करने वालों पर बंधा लगाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

नहर का पानी पांडु नदी में पहुंचने से रसूलाबाद तहसील के कुड़रा, गंगादीन निवादा, खेड़ा, कुर्सी, लुदाखर, भीतरगांव, भीटी कुर्सी, खेम निवादा, सुक्खा निवादा, चमरहिया, तोरना, औरंगपुर गहदेवा, दलिकपुर महाराजपुर, खड़कपुर, थान हमीरपुर आदि गांवों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। गांवों की हजारों बीघा धान की फसल में पानी भर गया है। कई जगह धान की फसल गिर गई है। इससे फसल खराब होने की आशंका है।
किसान जितेंद्र मोहन श्रीवास्तव, कमल नारायण मिश्र, छोटे सिंह, लाला, रामसहाय मिश्र, रामदयाल आदि ने बताया की अवैध रूप से मछली का शिकार करने वालों ने ककवन नहर के पचद्वारा के पास बंधा लगाकर पानी रोक दिया है। ये पानी पांडु नदी की तरफ छोड़ दिया गया है। इससे समस्या आ रही है। गांवों के संपर्क मार्गों में पानी भर गया है। खेतों में पूरी तरह से बाढ़ के हालात हैं। मुख्य मार्गों पर भी पानी भरा होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। इससे किसानों का त्योहार फीका हो गया है। मार्गों में जलभराव होने से ग्रामीण तिश्ती बाजार भी नहीं जा पा रहे हैं। उनके रोज के काम प्रभावित हैं। तहसीलदार राजकुमार चौधरी ने बताया कि लेखपालों से रिपोर्ट मांगी गई है। इसके बाद सिंचाई विभाग के अफसरों को लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें