परिजनों ने खोजा और न मिलने पर डायल-112 को सूचना दी
लड़के ने कहा कि तुमने शराब पी रखी है। आप अपने घर को जाओ, तो उक्त लड़के के द्वारा कहने पर भी बाबू जी नहीं गया। बच्चे को खिलाता रहा। इसके बाद उसे अपने साथ ले गया। देर रात तक परिजनों ने खोजा और न मिलने पर डायल-112 को सूचना दी। लोगों ने बताया कि उक्त बच्चों को आरती के दौरान आरोपी बच्चे को दुलरा रहा था।
युवक के पैर कीचड़ में सने थे और ऐसी हालत थी
इसके बाद आरोपी के घर पर जाकर देखा्र तो दरवाजे की कुंडी अंदर से बंद थी। स्थानीय पुलिस द्वारा दरवाजे को खुलवाकर हालत देखी, तो उसके पैर कीचड़ में सने थे। पूछने पर उसके द्वारा कुछ नहीं बताया गया। पैरों की कीचड़ को देखकर अनुमान लगाया कि यह कीचड़ चंद्रावल नदी का है।
कुकर्म कर बच्चे की गला दबाकर हत्या की आशंका
चंद्रावल नदी पर जाकर देखा, तो बच्चे का शव नदी किनारे पड़ा मिला। बच्चे के पैंट पर चड्डी नीचे उतरी थी, शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। अनुमान लगाया जा रहा है कि कुकर्म कर बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। पुलिस मामले में अग्रिक कार्रवाई कर रही है।