100 में जितने ज्यादा अंक मिलेंगे, वो सड़कें पहले बनेंगी
कानपुर भी इसमें शामिल है। इस योजना के तहत यातायात भार, सड़क की चौड़ाई, कनेक्टिविटी महत्व, महत्वपूर्ण चौराहों वाली सड़कें, पांच साल पहले बनी सड़कें, टूटी सड़कें, ज्यादा दुर्घटना वाली सड़कें, अत्यधिक जलभराव वाली सड़कें चयनित की गई हैं। जिन सड़कों को 100 में जितने ज्यादा अंक मिलेंगे, वो सड़कें पहले बनेंगी। बता दें कि जिन सड़कों का पूर्णांक 100 होगा वो पहले बनेंगी।
शासन ने नगर निगम को पिछले वित्तीय वर्ष में गृहकर वसूली के लक्ष्य से 25 प्रतिशत से भी ज्यादा वसूलने का लाभ दिया है, जिसके चलते सीएम ग्रिड्स योजना के तहत 100 करोड़ रुपये आवंटित हुए हैं। इस योजना के तहत शहरवासियों की जरूरतों, ट्रैफिक लोड के आधार पर सड़कें बनेंगी। इस संबंध में 25 अक्तूबर को लखनऊ में बैठक बुलाई गई है। उम्मीद है कि एक-दो महीने में निर्माण शुरू हो जाएगा। -शिवशरणप्पा जीएन, नगर आयुक्त
सीएम ग्रिड्स (शहरी) योजना के तहत रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, एयरपोर्ट, ट्रैफिक लोड, अस्पतालों, सरकारी दफ्तरों, राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ने वाली सड़कें प्राथमिकता के आधार पर बनाई जाएंगी। -मनीष अवस्थी, मुख्य अभियंता, नगर निगम
नगर में सड़कों की संख्या - 1219
10 मीटर से ज्यादा चौड़ी सड़कें - 216
सड़कों की कुल लंबाई - 6227 किलोमीटर