फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: फर्जी बिल जारी करने वाली पांच फर्मों का भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। एसजीएसटी विभाग के अफसरों ने फर्जी बिल जारी करने वाली पांच फर्मों का भंडाफोड़ किया है। जांच के बाद हुई कार्रवाई में छह करोड़ की आईटीसी ब्लाॅक कर दी गई व 2.80 करोड़ की आईटीसी वापस करवाई गई। कार्रवाई अभी जारी है।
विज्ञापन

स्टेट जीएसटी विभाग कानपुर द्वितीय जोन की ओर से शुक्रवार को कोयलानगर स्थित पांच फर्मों में छापेमारी की गई। आयरन स्क्रैप के केवल फर्जी बिल जारी कर इनपुट टैक्स क्रेडिट आईटीसी पास करने का कारोबार किया जा रहा था। वास्तविक माल की बिक्री नहीं की जा रही थी।
अपर आयुक्त ग्रेड एक आरएस विद्यार्थी और अपर आयुक्त ग्रेड दो कुमार आनंद के निर्देशन में संयुक्त आयुक्त सुशील कुमार गौतम एसआईबी की निगरानी में उपायुक्त संतोष कुमार सिंह और उनकी टीम ने कार्रवाई की। बताया गया कि छापे के दौरान बड़े पैमाने पर फर्जी बिलों को पकड़ा गया है। फर्में लंबे समय से इस तरह से राजस्व को चपत लगा रही थी। डाटा एनालिसिस और एआई के जरिए इन फर्मों की निगरानी की गई। इसके बाद दर्ज पतों की रेकी के बाद कार्रवाई की गई। 2,80,50000 रुपये का इनपुट टैक्स वापस कराया गया और छह करोड़ का क्रेडिट रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें