फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बंदरों ने छत से लगाई छलांग, ईंट गिरने से गई किसान की जान

विज्ञापन
सचेंडी में बंदर के ईंट गिराने से मृतक राजेंद्र सिंह की फाइल फोटो - फोटो : स्रोत : परिजन
विज्ञापन
कानपुर। बंदरों की उछलकूद से सचेंडी के धरमंगदपुर गांव निवासी किसान की जान चली गई। सचेंडी के धरमंगदपुर गांव निवासी राजेंद्र सिंह (65) खेती करते थे। परिवार में पत्नी प्रकाशा, बेटे देवेंद्र सिंह और शिवेंद्र हैं।
विज्ञापन

बेटे देवेंद्र ने बताया कि गुरुवार शाम करीब पांच बजे उनके पिता घर के बाहर बैठकर आराम कर रहे थे। इसी दौरान घर की छत से छलांग लगाते समय बंदरों से ईंट नीचे बैठे पिता के सिर पर गिर गई। शोर सुनकर वह लोग बाहर आए और पिता को पास के अस्पताल ले गए। वहां से हैलट रेफर कर दिया गया। यहां रात साढ़े तीन बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची सचेंडी पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हेड इंजरी से मौत की पुष्टि हुई है।
देवेंद्र के अनुसार, क्षेत्र में बंदरों का आतंक है। बंदर कभी घर में घुसकर हमला कर देते हैं। कभी सामान लेकर भाग जाते हैं। उन्होंने बंंदरों के आतंक के चलते पिता की मौत होने की सूचना संबंधित विभाग और पुलिस को दी। लेकिन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। यही स्थिति आसपास के इलाकों में भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें