पुलिस ने ई-कॉमर्स वेबसाइट से करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी गलत नाम व पतों से अकाउंट बनाकर सामान खरीदते थे। फिर खराब बताकर रिफंड लेते थे।
महोबा जिले में ई-कॉमर्स कंपनियों अमेजन, फ्लिपकार्ट आदि से करोड़ों रुपयों की हेराफेरी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस व स्वॉट टीम ने पांच शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 216 स्मार्ट टीवी, छह एसी और चार वॉशिंग मशीन बरामद की गईं।
विज्ञापन
सीओ सिटी दीपक दुबे ने पुलिस लाइन में खुलासा करते हुए बताया कि सूचना मिली कि कुछ लोग ऑनलाइन खरीद-फरोख्त में धोखाधड़ी करके टीवी, मोबाइल आदि माल इकट्ठा कर बेचते हैं। पुलिस ने आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की। बृहस्पतिवार को कोतवाली प्रभारी नरेंद्र प्रताप सिंह और स्वॉट टीम प्रभारी रवि कुमार ने रामकथा मार्ग व मझलवारा गांव से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में उमाशंकर निवासी बम्हौरी बेलदारन, अजय पाल निवासी नौसारा, लवकेश विश्वकर्मा निवासी बनियातला, आकाश अहिरवार निवासी बम्हौरीखुर्द और रविंद्र गुप्ता निवासी मझलवारा शामिल हैं। मंगाए गए सामान का बंटवारा करते समय पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 216 एलईडी टीवी अलग-अगल साइज व कंपनी के, छह एसी, चार वॉशिंग मशीन, 17 स्मार्ट फोन, सात कीपैड फोन, एक थंब मशीन और 240 सिम बरामद कीं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया।
ऐसे करते थे फर्जीवाड़ा
सीओ सिटी दीपक दुबे ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि आरोपी ई-कॉमर्स वेबसाइट पर जाकर फर्जी नाम व पतों से ऑनलाइन अकाउंट बनाते थे। फिर इन्ही अकाउंट का प्रयोग कर महंगे टीवी, एसी, वॉशिंग मशीन आदि की खरीदारी करते थे। जब ऑर्डर प्राप्त हो जाता था तो फिर वह इनमें तकनीकी खराबी बताकर ऑर्डर को रद्द कर देते थे। अमेजन कंपनी का नियम है कि 21 दिन में पैसा वापस ही करना है। इसी जानकारी का आरोपी फायदा उठाते थे। जब डिलीवरी मैन प्रोडेक्ट वापस लेने आता था तो बाहर होने की बात कह देते थे। किसी तरह वह 21 दिन गुजारते थे। पैसा वापस होते ही सिम को तोड़कर फेंक देते थे। प्रोडेक्ट भी अपने पास रखे रहते थे।
ऐसे हुआ खुलासा
सीओ सिटी दीपक दुबे ने बताया कि स्थानीय लोगों से लगातार सस्ते दामों में टीवी, वाशिंग मशीन आदि सामान बेचे जाने की सूचना मिल रही थी। एक दो लोगों के पास दो सौ से अधिक टीवी होने की जानकारी भी लोकल स्तर पर मिली थी। इतना जिले की किसी भी बड़ी दुकान में नहीं था। शक होने पर पुलिस ने जाल बिछाया और आरोपियों को पकड़ लिया।अजय पाल निवासी नौसारा, लवकेश विश्वकर्मा निवासी बनियातला, आकाश अहिरवार निवासी बम्हौरीखुर्द और रविंद्र गुप्ता निवासी मझलवारा शामिल हैं। मंगाए गए सामान का बंटवारा करते समय पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया।