फर्रूखाबाद जिले के नवाबगंज में युवक का शव आम के बाग में फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने गांव के पिता-पुत्र पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। पुलिस ने मौके पर जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के गांव महमदपुर कामराज निवासी मनोज सिंह (25) बुधवार रात बिना बताए घर से निकल गया।
भाई विकास सिंह गुरुवार भोर अपने आम के बाग में गया, जहां उसने भाई मनोज सिंह को मफलर के फंदे से लटका पाया। विकास के शोर मचाने पर परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। विकास ने पुलिस को बताया कि गांव के एक ग्रामीण की पुत्री से भाई अनिल से शादी के रिश्ते की बात चली थी, लेकिन शादी तय नहीं हो पाई। भाई अनिल फौज में नौकरी करता है। इससे खुन्नस खाकर ग्रामीण ने अनिल व मनोज सहित चार लोगों के खिलाफ मऊदरवाजा थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करा दिया।