कानपुर में पीपीएन डिग्री कॉलेज में पहली मेरिट सात अगस्त को जारी होगी। आवेदन की अंतिम तिथि पर फार्म की संख्या बढ़ने से अब सभी विषयों में मेरिट से ही दाखिला किया जाएगा। अभी तक विज्ञान में कम संख्या आने की वजह से सीधे प्रवेश पर चर्चा चल रही थी। लेकिन अब सभी विषयों की मेरिट जारी होगी। वहीं, क्राइस्ट चर्च कॉलेज में छह अगस्त तक आवेदन होंगे और पहली मेरिट लिस्ट आठ अगस्त को जारी होगी।
डिग्री कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया पिछले डेढ़ माह से चल रही है। शहर के केवल दो कॉलेज क्राइस्ट चर्च और पीपीएन में ही मेरिट के आधार पर दाखिला लिया जाता है। बाकी कॉलेजों में सीधे प्रवेश दिया जा रहा है। पीपीएन कॉलेज में तीन अगस्त तक दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन दिए गए। प्राचार्य डॉ. अनूप सिंह का कहना है कि अंतिम दिन फार्म की संख्या काफी बढ़ी है।