फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीनपार्क में पहला इंटरनेशनल टी-20 मैच आज

Thu, 26 Jan 2017 01:40 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

- जीत से शुरुआत कर तीन मैचों की सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी टीम इंडिया
- शाम साढ़े चार बजे से खेला जाएगा मैच
विज्ञापन
सिक्का उछालते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और इंग्लैंड टीम के कप्तान इयोन मोर्गन (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच इंटरनेशनल टी-20 के तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 26 जनवरी को ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 4:30 बजे से शुरू होगा। बता दें ग्रीनपार्क का यह पहला इंटरनेशनल टी-20 मैच होगा। इसके अलावा दूसरा मैच 29 जनवरी को नागपुर और तीसरा मैच एक फरवरी को बंगलूरू में होगा। टीम इंडिया पहला मैच जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी।
विज्ञापन


इंग्लैंड के साथ हुई वन-डे मैचों की सीरीज में इंडिया 2-1 से जीतने के बाद उत्साहित है। इसी का नतीजा है कि आर. अश्विन और रविंद्र जडेजा को आराम दिया गया है। उनकी जगह अमित मिश्रा और जम्मू-कश्मीर के परवेज रसूल को जगह मिली है। अंतिम 11 का एलान गुरुवार को होगा। ग्रीनपार्क स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल बताई जा रही है।

पिच क्यूरेटर शिव कुमार का कहना है कि मैच में अच्छे स्कोर की उम्मीद है। वहीं मैच की तैयारियों को लेकर आईपीएल कमिश्नर राजीव शुक्ला ने स्टेडियम का निरीक्षण भी किया। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के साथ मीटिंग की। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन लोगों के पास टिकट होगा, वही स्टेडियम के अंदर जा सकेंगे। 
विज्ञापन


इंडिया की टीम
विराट कोहली (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), भुवनेश्वर कुमार, मनदीप सिंह, आशीष नेहरा, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, केएल राहुल, सुरेश रैना, युवराज सिंह, परवेज रसूल, अमित मिश्रा, यजुवेंदर चहल और जसप्रीत बुमराह। 

इंग्लैंड की टीम
ईयॉन मॉर्गन (कप्तान), मोइन अली, जेक बेल, सैम बिलिंग, जोस बटलर (विकेट कीपर), लैम डॉसन, एलेक्स हेल्स, क्रिस जोर्डन, टिमर मिल्स, लैम प्लंके ट, आदिल रशीद, जो रूट, जेसन रॉय, डेविड वेली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें