फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायर एनओसी न होने पर पटाखा गोदाम सील, सवा लाख किलोग्राम बारूद भंडारण की है अनुमति

विज्ञापन
गंगरौली स्थित पटाखा गोदाम में छानबीन करते सीओ मौजूद पुलिस बल। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। गजनेर थाना क्षेत्र के गंगरौली गांव स्थित पटाखा गोदाम में बुधवार को सीओ सदर ने पुलिस बल के साथ छापा मारा। यहां बिना फायर एनओसी के पटाखों का भंडारण किया जा रहा था।
विज्ञापन

वहां रखे अग्निशमन उपकरण की वैधता तिथि खत्म मिली। इस पर सीओ ने गोदाम में ताला लगवा कर सील करा दिया। फायर एनओसी व अन्य जांच के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
गंगरौली गांव में पटाखा गोदाम काफी समय से संचालित है। यहां से कई जनपदों को पटाखा की आपूर्ति की जाती है। दीपावली पर पटाखों का अवैध भंडारण व कारोबार तेज हो जाता है। ऐसे में पुलिस सतर्कता बरत रही है।
विज्ञापन

सीओ सदर अरुण कुमार सिंह को किसी ने अवैध पटाखा गोदाम संचालित होने की सूचना दी। उन्होंने तत्काल पुलिस बल के साथ गोदाम में छापा मारा। वहां फायर उपकरण एक्सपाइरी डेट के रखे मिले।
गोदाम में सवा लाख किलोग्राम बारूद भंडारण से संबंधित अभिलेख वहां मौजूद कर्मियों ने दिखाया। भंडारण की अनुमति पांच लोगों के नाम है। छानबीन में गोदाम संचालन में मानकों का उल्लंघन पाया गया।
गोदाम संचालक फायर एनओसी नहीं दिखा सका। इस पर सीओ ने गोदाम को सील कराकर अभिलेख तलब किए। सीओ ने मामले की रिपोर्ट एसपी को भेजी। एसपी केशव कुमार चौधरी ने अग्निशमन विभाग को मामले में छानबीन करने के निर्देश दिए।
सीओ ने बताया कि गोदाम में फायर एनओसी नहीं मिली। साथ ही वहां रखे अग्निशमन यंत्रों की वैधता खत्म हो चुकी है। ऐसे में खतरे को देखते हुए गोदाम को बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें