हालांकि इस दौरान अग्रिशमन विभाग को सूचना दी गई। अग्रिशमन विभाग के स्टेशन प्रभारी सनद कुमार ने मौके पर पहुंचकर फायर टेंडर लेकर पहुंचे लेकिन अंदर जाने के लिए एकमात्र द्वार होने की वजह से धुआं तेजी से बाहर आ रहा था। ऐसी स्थिति में अग्रि शमन कर्मियों कों आग पर काबू पाने के लिए स्टोर रूम की खिड़की को पीछे से तोडऩा पड़ा। करीब 45 मिनट बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन इस दौरान वहां रखे कागजात भी जलकर राख हो गए।
निरीक्षण में फायर सिस्टम मिला था खराब
अग्रिशमन विभाग के स्टेशन प्रभारी सनद कुमार ने बताया जिस बिल्डिंग में पोस्ट कोविड केयर सेंटर संचालित है, वहां करीब डेढ़ महीने पूर्व फायर सिस्टमों का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान फायर सिस्टम खराब मिले थे, जिन्हें ठीक कराने के लिए अस्पताल प्रबंधक को बताया था।
जांच कमेटी गठित की जाएगी
जिला अस्पताल के प्रबंधक डॉ. निखिल कुमार का कहना है आग कैसे लगी इसकी जांच कराई जाएगी। इसके लिए जांच कमेटी गठित की जाएगी और इसमें जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। आग किन कारणों की वजह से लगी। इसका पता जांच के बाद पता चलेगा।