चौकी क्षेत्र के चिराना गांव के समीप एक पेड़ में लगी संदिग्ध दशा में आग
पास के जंगल व पेपर फैक्ट्री, आयल फैक्ट्री तक पहुंच गई। फैक्ट्री कर्मियों
ने किसी तरह आग पर काबू पाया। वहीं आग की सूचना पर फायरबिग्रेड की
गाड़ियां मौके पर पहुंची। देर रात तक आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।
शनिवार
की देर शाम रनियां चौकी क्षेत्र के चिराना गांव के समीप एक पेड़ में
संदिग्ध दशा में आग लग गई। इससे आग पास के जंगलों तक पहुंच गई। आग
फैलते-फैलते पेपर मिल फैक्ट्री व आयल फैक्ट्री तक जा पहुंची।
इस पर
फैक्ट्री में मौजूद कर्मियों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। मौके पर
पहुंची पुलिस ने आग की सूचना फायर बिग्रेड को दी। इस पर अकबरपुर की एक दमकल
गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। फिलहाल देर
रात तक आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। रनियां चौकी इंचार्ज एसपी सिंह ने
बताया कि संदिग्ध हालात में आग लगी है। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।