शनिवार को चिलचिलाती धूप ने जिलेवासियों को बेहाल कर
दिया। मौसम वैज्ञानिकों
ने धूल भरी हवा चलने की संभावना जताई है। वहीं दिन के समय आसमान साफ रहने
के संकेत दिए हैं।
शनिवार को जिले में सुबह से निकली चिलचिलाती धूप ने
लोगों को बेहाल कर दिया। करीब 10 बजते-बजते ही गर्मी का आलम इस कदर रहा कि
धूप झुलसा देने वाली रही, जिससे सड़कों पर इक्का-दुक्का लोग ही नजर आए।
वहीं, अधिकतर लोग अंगौछा, तौलिया आदि से तेज धूप से बचाव करते दिखे।
चिलचिलाती धूप से बचने के लिए लोग पेड़ों की छांव में बैठे नजर आए।
चंद्रशेखर
आजाद कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा. अनिरुद्ध दुबे ने
बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान करीब 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जबकि न्यूनतम तापमान करीब 26.01 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पश्चिमीं
हवाएं चलने से गर्म लू का प्रकोप बना हुआ है। फिलहाल दिन के समय आसमान साफ
रहने की संभावना है।