फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: दरोगा से अभद्रता करने पर एफआईआर दर्ज, गिरफ्तारी से नाराज सपा नेता ने दी थी धमकी

Thu, 25 Nov 2021 12:15 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

समाजवादी पार्टी के युवजन सभा के ग्रामीण जिलाध्यक्ष अर्पित यादव पर एफआईआर दर्ज की गई है। अर्पित पर बलवा और लोकसेवक के कार्य में बाधा डालने का आरोप है। 
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के बर्रा थाने में दरोगा से अभद्रता करने पर पुलिस ने सपा युवजन सभा के ग्रामीण जिलाध्यक्ष एवं पार्षद अर्पित यादव पर बलवा और लोकसेवक के कार्य में बाधा डालने की धारा में एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस कमिश्नर के आदेश पर की गई है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार को शहर में थे। उन्हें नौबस्ता के केशवनगर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन करना था। इससे पहले सपा युवजन सभा के ग्रामीण जिलाध्यक्ष एवं पार्षद अर्पित यादव ने कार्यालय बनाने का विरोध जताते हुए एक विवादित बैनर कार्यालय के बाहर लगा दिया। 

इसके बाद उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। मामले की जानकारी होने पर बर्रा पुलिस ने कुछ घंटे बाद ही जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया था। सम्मेलन खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री के जाते ही सपाइयों ने थाने का घेराव कर हंगामा किया था। 
विज्ञापन


इस दौरान अर्पित यादव ने बर्रा चौकी इंचार्ज पवन मिश्रा को बिल्ला नोचने की धमकी भी दी थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वहीं इस संबंध में अर्पित यादव का कहना है कि गिरफ्तारी के विरोध में सपा कार्यकर्ता थाने के बाहर बैठकर शांतिपूर्वक विरोध कर रहे थे। तभी दरोगा ने सपा कार्यकर्ताओं के झंडे, टोपी व गमछा नोंच लिया और तख्तियां फाड़ दी थी। जिसे लेकर उनकी कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें