फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मां-बेटे के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक। मंगलपुर थाना क्षेत्र के ककलापुर में हैंडपंप के पास भैंस बांधने को लेकर हुए विवाद में एक युवक को कुछ लोगाें ने पीटकर घायल कर दिया था। घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। दिवंगत के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मां-बेटे के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

ककलापुर निवासी अजय सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उनके घर के पास रहने वाले बृजेंद्र सिंह सरकारी हैंडपंप के पास अपनी भैंस बांधते हैं। तीन मई की शाम करीब पांच बजे उनका भाई बलवीर सिंह पानी भरने के लिए हैंडपंप पर गया था। तभी पास बंधी भैंस ने उसके उसके ऊपर हमला करने की कोशिश की। इसपर भाई ने पीछे हटकर स्वयं को बचाया और भैंस को दूसरे स्थान पर बांधने के लिए कहा। आरोप है कि इस बात पर बृजेंद्र सिंह की मां उमा देवी विवाद करने लगीं और उन्होंने खेत से बृजेंद्र सिंह को बुला लिया। बृजेंद्र सिंह ने डंडे से भाई को पीट दिया। भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए औरैया के चिचौली स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। वहां उसी रात करीब 11:30 बजे भाई ने दम तोड़ दिया। मंगलपुर थानाध्यक्ष महेश दुबे ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें