फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: छात्र की मौत के मामले में जेसीबी के अज्ञात चालक पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सचेंडी पीएसआईटी कैंपस में निर्माण कार्य के दौरान जेसीबी से टकराकर जान गंवाने वाले बीसीए छात्र प्रखर के मामले में पुलिस ने शुक्रवार देर रात जेसीबी के अज्ञात चालक पर एफआईआर दर्ज की है। मामले में 25 फरवरी को आक्रोशित हजारों छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

रतनलालनगर दबौली निवासी खाद कारोबारी प्रभाकर सिंह का बेटा प्रखर कॉलेज में बीसीए फाइनल ईयर का छात्र था। पिता के अनुसार बीते सोमवार को कॉलेज की पांच बजे छुट्टी के बाद वह अपनी बाइक से अपने मित्र के साथ निकला। इधर कॉलेज कंपाउंड में निर्माण कार्यस्थल पर जेसीबी द्वारा कार्य किया जा रहा था। चालक ने लापरवाही से चलाते हुए बिना हार्न बजाए गलत दिशा में आकर बेटे की बाइक में टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई थी। हालांकि, पहले परिजनों ने कॉलेज परिसर में कार के तेजी से निकलने के कारण उड़े धूल के गुबार से जेसीबी न देख पाने और उससे बेटे के टकरा जाने की बात कही थी। सचेंडी इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर लापरवाही समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर सीसी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें