फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंस कंपनी ने खिंचवाया ट्रैक्टर, किसान ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली के बुढ़िया गांव में लोन की किश्त न जमा कर पाने पर निजी फाइनेंस कंपनी ने किसान का ट्रैक्टर खिंचाव लिया। इससे दुखी किसान ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। किसान ने छह माह पहले ही कर्ज पर ट्रैक्टर लिया था। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सराय हरपाली गांव के मजरा बुढ़िया गांव निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि छोटे भाई अनिरुद्ध उर्फ दीपू (28) ने गुरुवार रात घर में स्थित कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक अविवाहित था और बड़े भाई प्रदीप के साथ ही रहता था। छह माह पहले उसने एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी से ऋण लेकर ट्रैक्टर लिया था।
तीन किश्तें न जमा कर पाने पर तीन दिन पहले फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी उसका ट्रैक्टर लेकर चले गए थे। इससे वह मानसिक रुप से परेशान था। गुरुवार शाम खाना खाने के बाद भाई प्रदीप पत्नी व बच्चों के साथ छत पर सोने चले गए, जबकि दीपू कमरे में सो गया। रात में बारिश शुरू हुई तो वह नीचे आए तो देखा कि भाई का शव कुंडे में फंदे से लटक रहा था।
विज्ञापन

प्रदीप ने बताया कि उनके पास ढाई बीघा खेत हैं। वह भी ट्रैक्टर लेने के दौरान बंधक हो गए थे। अब फाइनेंस कंपनी की ओर से ट्रैक्टर ले जाने से आमदनी खत्म हो गई थी। इससे परेशान होकर भाई ने आत्महत्या कर ली। कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें