फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: सफारी में सवा महीने के अंदर सातवीं मौत, दो दिन पहले तेंदुए ने तोड़ा दम, प्रशासन दबाए बैठा रहा मामला

Mon, 21 Aug 2023 10:38 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah Safari News: डायरेक्टर जय प्रकाश  ने बताया कि तेंदुआ आंतरिक रूप से चोटिल था। उसका इलाज किया जा रहा था, लेकिन इलाज के बाद उसे नहीं बचाया जा सका। 19 अगस्त को इस तेंदुआ की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में सफारी पार्क में पांच शावक, एक भालू के बाद बिजनौर से रेस्क्यू करके लाए गए एक तेंदुए ने भी दम तोड़ दिया। सवा महीने में सातवीं मौत होने से सफारी प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। दो दिन पहले हुई मौत की सफारी प्रशासन सफारी जानकारी दबाए बैठा रहा।

विज्ञापन

सफारी पार्क में इस तेंदुए की मौत 19 अगस्त को हो गई थी। बताया गया है कि बिजनौर में एक तेंदुआ शहरी क्षेत्र में आ गया था। इसे रेस्क्यू करके पकड़ा गया था। इस तेंदुए को 12 अगस्त को इटावा लाया गया था। सफारी के डिप्टी डायरेक्टर जय प्रकाश  ने बताया कि तेंदुआ आंतरिक रूप से चोटिल था।
उसका इलाज किया जा रहा था, लेकिन इलाज के बाद उसे नहीं बचाया जा सका। 19 अगस्त को इस तेंदुआ की मौत हो गई। तेंदुए की आयु लगभग एक साल बताई गई है। सफारी में कुछ अन्य स्थानों से भी रेस्क्यू करके तेंदुए लाए गए हैं। अब सफारी में नौ तेंदुए बचे हैं। लगातार मौतों से सफारी की व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें