फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई में भयंकर सड़क हादसा: इनोवा और पिकअप की भिड़त, दो की मौत, एक दर्जन घायल

Sun, 15 May 2022 05:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

बधौली थाना क्षेत्र में इनोवा कार और पिकअप में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त पिकअप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के बधौली थाना क्षेत्र में लखनऊ हाईवे पर रविवार को इनोवा कार और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लगभग एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, कासीमपुर थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव निवासी मुंडन कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे। तभी थाना क्षेत्र बधौली के डबल नहर पुल पर एक इनोवा कार और पिकअप की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार की पिकअप पलट गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और लगभग एक दर्जन घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। 
जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया है। वहीं, मृतकों की शवों की शिनाख्त में लगी हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें