फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात अग्निकांड: पेंट की दुकान में लगी भीषण आग, सवा करोड़ का नुकसान, दमकल की पांच गाड़ियों ने पाया काबू

Wed, 01 Feb 2023 10:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

अकबरपुर में माती मार्ग पर पेंट की दुकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने लगभग दो घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
अकबरपुर में जलती पेंट की दुकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात के अकबरपुर में माती मार्ग पर एक पेंट की दुकान में बुधवार शाम को भीषण आग लग गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पांच फायर टैंकरों की मदद से दमकल जवानों ने आग बुझाई। दुकानदार ने करीब सवा करोड़ रुपये के नुकसान की बात कही है।

विज्ञापन

आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। घटना के समय दुकान में गाड़ी से माल शिफ्ट किया जा रहा था। अकबरपुर के कालीगंज निवासी रहमत अली की माती मार्ग पर पेंट की दुकान है। बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे दुकान में आग लग गई।
आग बढ़ने पर किसी राहगीर ने दमकल को सूचना की। इसके बाद माती से फायर टैंकर लेकर दमकल कर्मी पहुंचे। इस बीच आग बढ़ गई। जानकारी पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इधर, आग बुझाने के दौरान रहमत का पैर झुलस गया, जबकि आसपास के लोग आग बुझाने में मदद करने लगे।

विज्ञापन
Trending Videos

सूचना पर मंगवाए गए फायर टैंकर
मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुरेंद्र सिंह, अग्निशमन अधिकारी कृष्ण कुमार ने आग बढ़ने पर भोगनीपुर, सिकंदरा और रसूलाबाद से फायर टैंकर मंगवाए। पेंट दुकान के आसपास मार्केट होने और पीछे बस्ती होने की वजह से त्वरित आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए।

चार बड़े फायर टैंकर व एक छोटे टैंकर की मदद से करीब दो घंटे में आग काबू की जा सकी। इधर, माती मार्ग पर भीड़ पहुंचने से वाहन फंस गए और जाम लग गया।  सीओ सदर प्रभात कुमार और एसडीएम सदर भूमिका यादव ने पुलिस की मदद से जाम खुलवाया।

जाम में फंस गई थी एम्बुलेंस
जाम में फंसी एम्बुलेंस को समाजसेविका कंचन मिश्रा ने मशक्कत कर निकलवाया। वहीं, जानकारी पाकर डीएम नेहा जैन व एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, एडीएम केशवनाथ भी मौके पर पहुंचे। झुलसे दुकानदार को जिला अस्पताल भेजा गया।

दुकानदार के अनुसार करीब सवा करोड़ रुपये का सामान जल गया। मार्ग पर करीब एक घंटे तक जाम की स्थित रही। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि दुकानदार को नोटिस देकर नुकसान आदि का ब्योरा मांगा जाएगा। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। 

देरी से आया दूसरा फायर टैंकर तो किया हंगामा
पेंट की दुकान में आग लगने की सूचना पर माती से फायर टैंकर पहुंच गया। दूसरी छोटी गाड़ी भी भेजी गई। फायर टैंकर का पानी खत्म होने पर नगर पंचायत के हाईड्रेंट से पानी लेने के लिए बड़ी गाड़ी चली गई।
विज्ञापन

इस दौरान छोटी गाड़ी से दमकल कर्मी पानी की बौछार कर रहे थे। इससे आग काबू न होते देख लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि सीओ ने लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद भोगनीपुर व सिकंदरा से फायर टैंकर पहुंचे। दो तरफ से पानी की बौछार कर आग बुझाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें