फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में बवाल: कैटल कैचिंग दस्ते पर हमला, छुट्टा मवेशी पकड़ने गई थी टीम, प्रवर्तन दस्ते पर पथराव का आरोप

Wed, 01 Feb 2023 10:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

बादशाहीनाका थाना क्षेत्र में छुट्टे मवेशी पकड़ने गई टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया। आरोप है कि प्रवर्तन दस्ते की बस पर भी पथराव किया गया। वहीं, लोगों का कहना है कि खूंटे में बंधे मवेशी खोलने पर दस्ते को खदेड़ा गया था।
विज्ञापन
बादशाहीनाका में प्रवर्तन दस्ते पर पथराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बादशाहीनाका सब्जी मंडी में बुधवार को छुट्टा मवेशी पकड़ने पहुंचे नगर निगम के कैटल कैचिंग दस्ते पर भीड़ ने हमला कर दिया। प्रवर्तन दस्ते को घेरकर उनकी बस पर पत्थर चलाए गए। दस्ते ने थाने में घुसकर बचाव किया। एक घंटे चले हंगामे से हालसी रोड जाम हो गई।

विज्ञापन

एमएलसी सलिल विश्नोई, एसीपी कलक्टरगंज तेज बहादुर सिंह ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। कैटल कैचिंग दस्ते के प्रभारी व मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरके निरंजन ने बताया कि शासन के निर्देश पर दोपहर 2:30 बजे कैटल कैचिंग दस्ता और प्रवर्तन दस्ता बादशाहीनाका पुलिस के सहयोग से छुट्टा मवेशी पकड़ रहा था।

प्रवर्तन दस्ते पर भीड़ ने किया हमला
तभी सब्जीमंडी, गुलियाना में कुछ लोगों ने विरोध करते हुए टीम पर हमला कर दिया। दस्ता वहां से बादशाहीनाका थाने के पास आया, तो प्रदर्शनकारियों ने यहां भी घेर लिया। भीड़ ने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शनकारियों में से एक खुद को भाजपा का मंडल अध्यक्ष और दूसरा जिला मंत्री बता रहा था।
विज्ञापन

दस्ते ने 16 मवेशी ही पकड़े
प्रवर्तन दल के प्रभारी कर्नल आलोक नारायण ने बताया कि लोग दस्ते की बस के आगे लेट गए थे। उस पर पत्थर भी चलाए। पुलिस ने दस्ते को बचाकर थाने में बैठाया। दस्ता सड़कों, गलियों से 16 छुट्टा मवेशी ही पकड़ पाए थे, तभी विरोध हो गया। वहीं क्षेत्रीय लोगों को आरोप है कि दस्ते ने बंधी हुई गाय खोलकर पकड़ीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें