फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बरातियों और घरातियों में जमकर मारपीट, लाठी-डंडे और पत्थर चले

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। बैंड में गांव के बच्चों के नाचने पर बरातियों ने उनकी पिटाई कर दी। इससे ग्रामीण आक्रोशित होकर बरात में पहुंच गए। कहासुनी के बाद बरातियों और घरातियों में मारपीट के बाद लाठी-डंडे, ईंट व पत्थर चलने लगे। इससे लोग इधर-उधर भागने लगे। बाद में पुलिस की मौजूदगी में विवाह संपन्न कराया गया।
विज्ञापन

शनिवार रात भरथना के एक गांव में बसरेहर के एक क्षेत्र से बरात आई थी। राते करीब एक बजे गांव में स्थित एक स्कूल के पास बैंडबाजों के साथ बरात उठते ही गांव के छोटे बच्चे नाचने लगे। इस पर बरात में आए कुछ युवकों ने बच्चों को पीट दिया। बच्चों के साथ मारपीट का विरोध करने पर बरात में शामिल युवकों ने वधू के पिता, भाई समेत गांव के एक बुजुर्ग के साथ मारपीट कर दी। इस पर ग्रामीण एकत्र हो गए और दोनों पक्षों में लात घूसे, लाठी डंडे व ईंट पत्थर चलने लगे।
मारपीट में गांव के ही श्याम सिंह (55) व उनके पुत्र प्रवीण (28) को चोटें आई, दूसरी ओर बरात में आए दो सगे भाई रिशू (23) व प्रियांशु (21) निवासी बसरेहर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस के पहुंचने पर हमलावर भाग गए। पुलिस की मौजूदगी में शादी समारोह संपन्न कराया गया। एसआई सुरेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें