फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ऑटो पलटने से दो बच्चे, महिला समेत पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर (इटावा)। कानपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर बाइक सवार को बचाने में ऑटो अनियंत्रित होकर पलटने से दो बच्चों, महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर कानपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक सवार ने ऑटो को ओवरटेक किया। ऑटो चालक ने बाइक सवार को बचाने का प्रयास किया। इस दौरान ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे ऑटो सवार अल्पना (45) पत्नी अशोक निवासी शिकोहाबाद, प्रियंका (31) पत्नी मुकेश कुमार, निवासी मक्खनपुर फिरोजाबाद, उनके दो पुत्र यश (10) व आर्यन (7) और ऑटो चालक वीरेंद्र सिंह (50) निवासी महेवा घायल हो गए। घायलों को सीएचसी भर्ती कराया गया। अल्पना की हालत गंभीर होने पर उन्हें सैफई में भर्ती कराया गया। कस्बा इंचार्ज मनीष कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और बाइक सवार के बारे में पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें