फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेमी की शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना से तंग हो युवती ने जान दी, शादी का झांसा देकर बनाए संबंध फिर मुकरा

Tue, 02 Apr 2024 09:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

शादी का झांसा देकर प्रेमी ने शारीरिक संबंध बनाए फिर मुकर गया। युवती ने बात करनी बंद की तो युवक धमकी देने लगा। परेशान युवती ने मौत को गले लगा लिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में चकेरी क्षेत्र निवासी एक युवती ने प्रेमी के शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर जान दे दी। परिजनों ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद शादी से इन्कार कर दिया। इसके बाद युवती ने बात बंद कर दी तो बदनाम करने की धमकी देकर बात करने का दबाव बनाता था।
विज्ञापन


पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ एससीएसटी एक्ट, आत्महत्या के लिए उकसाने और धमकाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। युवती के परिजनों ने बताया कि बचपन में ही उसके माता-पिता की मौत हो गई थी। इसके बाद से वह तीन बहनों और एक भाई के साथ ननिहाल में रहती थी। करीब दो साल पहले उसकी दोस्ती बर्रा निवासी विनीत मौर्या से हो गई थी। इसी बीच विनीत ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन

कुछ माह पहले युवती ने विनीत से शादी करने की बात कही तो मना कर दिया। दबाव बनाने पर विनीत व उसके परिजन पीड़िता और उसके घरवालों को धमकाने लगे। इसके बाद पीड़िता ने बोलना बंद कर दिया तो बातचीत के लिए दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। इससे तंग आकर सोमवार रात को युवती ने पंखे के कुंडे से रस्सी के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। कार्यवाहक थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें