चित्रकूटधाम मंडल में कार्डधारक और अब तक सरेंडर राशन कार्ड-
जनपद अंत्योदय पात्र गृहस्थी सरेंडर
बांदा 48111 313870 820
चित्रकूट 22774 177774 120
हमीरपुर 35840 204773 900
महोबा 16220 170305 850
योग- 1,22,945 8,66,722 2690
सरेंडर करने वाले ज्यादातर नौकरी वाले
जिला पूर्ति विभाग में राशन कार्ड सरेंडर करने वालों में ज्यादातर नौकरी पेशा, पेंशनर्स, बड़े व्यापारी, काश्तकार आदि हैं। आपूर्ति विभाग का मानना है कि मंडल में करीब 10 हजार अपात्र लोगों के पास राशन कार्ड हैं।
अपात्र के मानक
चार पहिया वाहन, एसी, जनरेटर, 7.5 एकड़ से अधिक सिंचित भूमि, एक से अधिक शस्त्र लाइसेंस, शहरी क्षेत्र में परिवार की वार्षिक आय तीन लाख, ग्रामीण क्षेत्र में दो लाख, वेतन भोगी, पेंशनर्स, बाइक, पक्का मकान, रंगीन टीवी आदि।
अपात्रों से होगी रिकवरी
अपात्रों से 24 रुपये किलो ग्राम गेहूं, 32 रुपये किलो चावल और नमक, तेल, चना आदि की रिकवरी बाजार मूल्य पर की जाएगी। स्वेच्छा से जमा न करने वाले से वसूली भू-राजस्व की भांति होगी।
अपात्रों को राशन कार्ड सरेंडर के लिए सात दिन का समय और है। इसके बाद सत्यापन की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। अपात्र पाए जाने पर वसूली की कार्रवाई होगी। - उबैदुर्रहमान, प्रभारी उपायुक्त, खाद्य एवं रसद, चित्रकूटधाम मंडल बांदा