फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बेटे की यूनिफार्म लेने स्कूल जा रहे पिता की बाइक से फिसल कर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बर्रा थाना क्षेत्र में दामोदरनगर वैष्णो देवी मंदिर के पास रविवार दोपहर जरौली फेज दो निवासी प्रवीण कुमार (29) की बाइक से फिसलकर मौत हो गई। परिजन के अनुसार वह अपने बेटे की यूनिफार्म लेने के लिए उसके स्कूल जा रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मूलरूप से सजेती के आनूपुर निवासी प्रवीण कुमार ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी में कैश काउंटर में संभालते थे। वह बीते कई सालों से जरौली फेज दो में पत्नी आरती, बेटे रुद्र और मां सुनीता के साथ रह रहे थे। उनके छोेटे भाई प्रद्युम्न ने बताया कि सोमवार से भतीजे को स्कूल जाना था। इसके चलते भाई प्रवीण रविवार दोपहर घर से स्कूल ड्रेस लेने जा रहे थे। दामोदरनगर पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर फिसल गई। हादसे में सिर पर लगाया हेलमेट दूर जा गिरा।
सिर पर गंभीर चोट आ गई और रक्तस्राव होने लगा। भाई का आरोप है कि हादसा देख आसपास के लोग दौड़ पड़े। उसे अस्पताल पहुंचाने के बजाय मोबाइल फोन से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। आरोप है कि करीब 15 मिनट बाद एक राहगीर ने युवकों को खरीखोटी सुनाते हुए तुरंत एंबुलेंस को कॉल कर हैलट पहुंचाया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। परिजन का कहना था कि अगर समय रहते प्रवीण को अस्पताल पहुंचा दिया जाता तो उसकी जान बच सकती थी। बर्रा इंस्पेक्टर रविंद्र श्रीवास्तव ने बताया हादसे में जान गई है। फिर भी आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें